Home » Others » कोरोना वायरस के कारण बढ़ी माक्स की कीमत

कोरोना वायरस के कारण बढ़ी माक्स की कीमत

चण्डीगढ़। कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे विश्व में फैल गया है। जिसका असर धीरे-धीरे भारत में भी दिखने लगा है। बुधवार को PGI में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध भर्ती किए गए थे। जिनके सैंपल दिल्ली एम्स में जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि इन दोनों मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ दिनों की जांच के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ती खबरों को देखते हुए। शहर में माक्स की मांग बढ़ गई है। जिसके बाद लगभग सभी मेडिकल शॉप्स ने माक्स की कीमत भी बढ़ा दी है। जो 2 प्लाई सिंपल मास्क 1 रुपए का होलसेल में मिलता है, वह कुछ केमिस्ट शॉप पर 30 रुपए का बिक रहा है। 3 प्लाई मास्क जो सिंपल मास्क होता है। वह मास्क सामान्य दिनों में 60 रुपए का 100 पीस का बॉक्स 1800 रुपए में बेचा जा रहा है।

Read More: Big Bazaar पर कंज्सयूमर फोरम ने लगाया 5000 का जुर्माना

PGI मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉ. रमन ने बताया कि 3 प्लाई और एन-95 मास्क लगाना इस समय बेहतर है। यह मास्क पहले 3 से 5 रुपए का मार्केट में मिलता था, जो अब 40 रुपए के आसपास मिल रहा है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए है। साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों को पूरी सुविधा व जांच की तैयारियां की जा चुकी है। इसके अलावा वायरस से बचाव को लेकर नेशनल टोल फ्री नंबर जारी किया है। 011-23978046 पर संपर्क कर इस संबंध में कोई भी जानकारी शेयर कर सकते हैं।