Home » Others » ट्राईसिटी में बारिश के साथ चली तेज़ हवाएं, तापमान में गिरावट

ट्राईसिटी में बारिश के साथ चली तेज़ हवाएं, तापमान में गिरावट

चण्डीगढ़। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से शहर में एक बार फिर बारिश हुई। कल रात से ही शहर में ठंडी हवाएं चल रही है। । मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि आज से अगले तीन से चार दिन उत्तरी भारत में बारिश के आसार हैं।

Read More: कार में मिला व्यक्ति का शव, हाथ में था नशे का इंजेक्शन

सुबह से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट हुई। जिससे एक बार फिर से ठंडक बढ़ गई। बारिश की वजह से दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इन बरसातों से भू-जल स्तर में लाभ होगा।

कुल मिलाकर सर्दी के सीजन में 11 पश्चिम विक्षोभ आएंगे। अब तक 9 पश्चिम विक्षोभ आ चुके हैं, इनसे प्रदेश में काफी बरसात हुई है। मार्च के अंत तक एक और पश्चिम विक्षोभ असर दिखाएगा। पंजाब में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से वीरवार को कई जिलों में बारिश हुई।