Home » Panchkula » 72 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

72 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

डेरा सच्चा सौदा से संबंधित फैसले से एक दिन पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ कॉर्डिनेशन कमेटी की संयुक्त बैठक में तीनों राज्य में तुरंत प्रभाव से मोबाइल इंटरनेट सेवा और डेटा सर्विस को बंद करने का निर्णय लिया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने बताया कि 72 घंटे तक पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा और डेटा सर्विस बंद रहेगी। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा का एक संयुक्त कंट्रोल रूम बनाने का भी निर्णय लिया है। राम निवास ने बताया कि 18 अर्ध सैनिक बलों की और कंपनियां राज्य में पहुंच जाएगी।

पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार को चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ कॉर्डिनेशन कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में प्रदेश में अभी के हालातों को देखते हुए तुरंत प्रभाव से पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा और डेटा सर्विस को बंद करने का फैसला लिया है। इंटरनेट सेवाएं आज से 72 घंटे तक बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि आज सायं तक नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। राम निवास ने बताया कि रेल मंत्रालय से चंडीगढ़ आने वाली पैसेंजर ट्रेन को बंद करने का भी आग्रह किया है। प्रदेश में पहले से ही बसों की सर्विस बंद कर दी गई है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा का एक संयुक्त कंट्रोल रूम बनाने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के कंट्रोल रूम में हरियाणा राज्य का एक अधिकारी बैठेगा और ‌हरियाणा राज्य के कंट्रोल रूम में पंजाब का एक अधिकारी बैठेगा जिससे दोनों राज्य के बीच बेहतर समन्वय स्था‌पित होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि डेरा समर्थकों को प्रमुख और संदवेदनशील जगहों से हटाया जा रहा है और उन्हें दूसरी जगहों पर भेजा जा रहा है। इसके लिए 10 डयूटी मजिस्ट्रेट, 10 एसपी रैंक के अधिकारियों को ‌भी विभिन्न जगहों पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।