Home » Videos » श्री श्याम महोत्सव 3 सितम्बर को

श्री श्याम महोत्सव 3 सितम्बर को

<p>पंचकूला में श्री श्याम सखा मंडल चंडीगढ़ द्वारा पहला श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव 3 सितम्बर दिन रविवार को बेकर्स लाउन्ज सेक्टर-9 पंचकूला के सामने पार्किंग स्थल में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्याम बाबा का भव्य सुन्दर दरबार सजाया जाएगा और देसी घी का भंडारा लगाया जाएगा। महोत्सव में भारत के मशहूर कलाकार कन्हैया मित्तल ,राजू खंडेलवाल एवं मोना अपने भजनो द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का गुणगान करेंगे। मंडल के प्रधान कन्हैया मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया की महोत्सव में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी श्याम सिंह चौहान जी भी खास तौर पर उपस्थित रहेंगे। मंडल के अन्य सदस्य योगेश बंसल, राहुल सिंगला, चेतन बोथरा तथा आदिल गर्ग बे बताया की महोत्सव साएं 7 बजे शुरू होगा।<br></p>