Home » Chandigarh » भूपिंदर मर्डर में 2 आरोपी गिरफ्तार

भूपिंदर मर्डर में 2 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-38 वेस्ट के गुरुद्वारा के पीछे से 19 सितंबर को दो अपराधी 45 वर्षीय भूपिंदर सिंह की हत्या करके फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या नशे की हालत में मामूली विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों की पहचान बिहार के जिला मुज्जफरपुर निवासी मुन्ना राम व झारखंड के जिला खुरती के रहने वाले जगरान के रूप में हुई है।

दोनों हत्यारे वारदात करने के बाद अपने झारखंड और बिहार स्थित घरों पर फरार हो गए थे। आरोपियों के चंडीगढ़ लौटने की सूचना पर पुख्ता कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। मुन्ना राम चौकीदारी तथा जागरण टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

Read More | पंचकूला में ब्लू व्हेल के दो और केस मिले, खतरनाक लेवल तक पहुंच चुके थे दोनों

हत्या कर भाग गए थे जालंधर

एसएसपी नीलांबरी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि 18 सितंबर को भूपिंदर के साथ मिलकर दोनों ने पहले तो शराब पी और बाद में भूपिंदर के साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई।नशे की हालत दोनों ने लोहे की रॉड और पाइप से भूपिंदर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों जालंधर चले गए। बुधवार को दोनों चंडीगढ़ में अपना सामान लेने वापस आए थे और यहां से दोनों बिहार व झारखंड वापिस जाने वाले थे।

काम पर नहीं आए तो हुआ संदेह

मलोया थाना प्रभारी राम रतन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले स्पोर्टस कांप्लेक्स में काम करने वाले सभी लोगों की लिस्ट बनवाई, जिसमें कुल 40 लोग सामने आए थे। उनमें से दो युवक काम पर नहीं आ रहे थे। पूछताछ की गई तो पता चला कि वह दोनों काम पर नहीं आ रहे है। इस पर पुलिस को उन पर शक हो गया और उनकी गिरफ्तार के लिए पुलिस ने दबिश शुरू कर दी थी।