Home » Chandigarh » इंदिरा कॉलोनी में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोज़र

इंदिरा कॉलोनी में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोज़र

<p style=”text-align: justify; “>नगर निगम चंडीगढ़ ने मंगलवार को मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारीयों ने सरकारी ज़मीन पर बने 50 से ज़्यादा शैडो पर बुलडोज़र चलाया। निगम अधिकारियो ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में बने इन शैडो पर मीट विक्रेता, करियाना स्टोर आदि धन्धे चल रहे थे। निगम ने कई बार इन्हें चेतावनी दी, लेकिन यहां से जगह खाली नहीं की गयी। </p><p style=”text-align: justify; “>निगम अधिकारी जैसे ही बुलडोज़र लेकर मौके पर पहुंचा तो दुकानदारों ने विरोध करना शुरु कर दिया। मौके पर  पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे जिसके चलते दूकानदार अधिक कुछ नहीं कर पाये। </p><p style=”text-align: justify; “>नगर निगम द्वारा की गयी कार्रवाई कि चंडीगढ़ कांग्रेस ने बड़ी निन्दा की है। इंदिरा कालोनी में 29 साल पहले बनी मार्केट को गिराने का विरोध करते हुए कांग्रेस ने प्रशासन से दुकानदारों के पुनर्वास करने की मांग की है।</p><p style=”text-align: justify; “>नगर निगम के इन्फोर्समेंट विभाग के अफसर शहर में खाली जगहों पर अवैध रूप से पार्क वाहनों को भी उठाने का काम कर रही हैं।</p>