Home » Videos » बढ़ी पेट्रोल कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बढ़ी पेट्रोल कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचकूला लेबर चौक पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपप्रधान व नगर सुधार सभा के चेयरमैन तरसेम गर्ग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके कारण आम उपयोग की दूसरी वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ती जा रही है। सब्जी, फल, चीनी, दूध जैसी चीजें भी महंगी हो रही हैं। पेट्रोल ने आज 55 महीने के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। भाजपा सरकार इस पर खामोश बनी हुई है। असर जनता पर पड़ रहा है। सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने को भी तैयार नहीं। 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी कहते थे भाजपा सरकार बनाओ, महंगाई पर लगाम कसेंगे।
पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आरसी गुप्ता, अध्यक्ष सीनियर सिटीजन वेल्फेयर एसोसिएशन एसके नैयर ने कहा कि 2014 के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही थी फिर भी मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में कमी नहीं की।

67 से 80 पहुंचा पेट्रोल

भाजपा शासन में देश में कोई बड़ा विकास नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो काम चल रहे थे सिर्फ उनका ही उद्घाटन किया है या फिर योजनाओं के नाम बदल कर जनता को गुमराह किया है। आज पेट्रोल की कीमत करीब 80 रुपये और डीजल की कीमत 66 रुपये हो चुकी है जबकि 2017 में पेट्रोल 67 और डीजल 53 रुपये था। आने बाले दिनों में तेल और महंगा होने की संभावना होने से इंकार नहीं किया जा सकता।