Home » Others » कार चालक ने बचकर भागने के लिए पीसीआर को मारी टक्कर: गिरफ्तार

कार चालक ने बचकर भागने के लिए पीसीआर को मारी टक्कर: गिरफ्तार

इंडस्ट्रियल एरिया के पास रात के समय पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने जब लाइट प्वांइट से आ रही कार को रोकने की कोशिश को तो कार चालक ने पीसीआर को ही टक्कर मार दी और वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसका पिछा किया तो फिर से उसने पीसीआर को टक्कर मारी और भागने की कोशिश की लेकिन इस बार पुलिस की तीन गाडिय़ों ने उसका पिछा किया और उसे दबोचकर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
एक्सीडेंट केस में वांटेड था आरोपी
आरोपी की पहचान सेक्टर-6 के कनव प्रताप (32) के रूप में हुई है जो कि एक्सीडेंट केस में वांटेड था। पुलिस इसका पिछा कर रही थी लोकेशन से पुलिस को पता चला की आरोपी कार से टीपीटी के लाईट प्वांइट पर पहुंचा है। तो वहां पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर को कंट्रोल रूम द्वारा सुचित किया गया कि एक कार जिसका नम्बर (सीएच01 बीएक्स 9416) है , टीपीटी लाइट प्वाइंट पर देखी गई है। वहां मौजूद पीसीआर ने कार का पीछा किया तो कार चालक ने दो बार पीसीआर को ही टक्कर मारी ताकि वह बचकर भाग सके और करीब तीन किलोमीटर तक कार का पीछा करने के बाद पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया। मेडिकल कराने पर कार चालक नशे में धुत पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यावाही शुरू कर दी गई।