चण्डीगढ़। शहर में नए साल का स्वागत बड़ी ही खुशी के साथ किया गया। शहर में अलग-अलग जगह पर लोगों के लिए पार्टी का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने सबके साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया।

सेक्टर-17 के प्लाजा में नया साल का जश्न मनाने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। रात के 12 बजते ही प्लाजा में नए साल का जश्न लोगों ने ढोल की थाप पर थिरकते हुए मनाया।
चण्डीगढ़ व पटियाला के ढोलकियों के लगभग 200 ढोलकियों ने ढोल बजाकर लोगों नाचने पर मजबूर कर दिया। नज़ारा ऐसा था मानो पूरा शहर मिलकर नए साल का स्वागत करने के लिए एक ही जगह पर जुट गया हो। हर तरफ सिर्फ हैप्पी न्यू ईयर की ही आवाजें गूंज रही थी।
चण्डीगढ़ के साथ ही पंचकूला और मोहाली के पबों, डिस्क और होटलों में भी जमकर रौनक देखने को मिली। नए साल की पूर्व संध्या पर, जब शहर 2020 को गले लगाने के लिए तैयार था।
वहीं पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाकों पर तैनात थी, ताकि नशे में ड्राइविंग और गुंडागर्दी पर रोक लगाई जा सके और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिसकर्मियों ने सुनिश्चित किया कि कोई भी शराब का सेवन करने के बाद लापरवाही से ड्राइविंग न करे।
