चण्डीगढ़। शहर में घूमने फिरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिन्हें हर मुमकिन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन कई तरह के कदम उठाता रहता है ताकि शहरवासियों तथा बाहर से घूमने आए टूरिस्ट को किसी भी तरह की असुविधा होने के कारण शिकायत करने का मौका न मिले।

ऐसा ही एक फैसला प्रशासन ने कुछ समय पहले लिया था। जिसमें उन्होंने सेक्टर-16 के रोज़ गार्डन को सेक्टर-17 के साथ जोडऩे के लिए एक ‘अंडर पास’ का निर्माण करने की ठानी थी। हालांकि इस फैसले का कई लोगों ने विरोध भी किया था। परंतु फिर भी प्रशासन ने इसके निर्माण कार्य में कोई रूकावट नहीं आने दी।
इस अंडर पास को लगभग 9 करोड़ की लागत से बनाया गया है। युवाओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही सेक्टर-16 व 17 की खुबसूरती में भी चार चांद लग गए है। शहरवासियों को इसकी ऑपनिंग का काफी समय से इंतज़ार भी था।
10 जनवरी को प्रशासक ‘वीपी सिंह बदनौर’ उसे लोगों को समर्पित करेंगे। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंडरपास आने वाले समय में शहर की पहचान बन जाएगा।
ये अंडर पास शहर के लोगों के लिए नए साल के तोहफे के रूप में पेश किया जा रहा है। जिसके लिए शहरवासी काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं।