Home » Videos » मास्क या सेनिटाइजर को मंहगी कीमत में बेचने वालों पर लगेगा जुर्माना

मास्क या सेनिटाइजर को मंहगी कीमत में बेचने वालों पर लगेगा जुर्माना

चण्डीगढ। कोरोनावायरस के बचाव के लिए शहर तथा आसपास के सभी इलाकों मेंं काफी एतिहात बरती जा रही है। अपने आप की सुरक्षा के लिए लोग मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग कर रहे है। लेकिन मास्क व सेनिटाइजर की बिक्री बढ़ती देख, इनकी किमतों बढ़ा दी गई है। जिसके बाद से सस्ती कीमत में मिलने वाले मास्क चार गुना ज्यादा मंहगे बेचे जा रहे है।

Read More: कोरानावायरस: शहर के सभी सिनेमाघर, मॉल व नाइट क्लब 31 मार्च तक हुए बंद

मामले की खबर पहुंचने पर एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि किसी भी मेडिकल शॉप से सेनिटाइजर और मास्क का जरूरत से ज्यादा शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा। यदि कोई मेडिकल शॉप मंहगी कीमत पर मास्क या सेनिटाइजर बेचती हुई पकड़ी गई तो उन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हेें उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

मनोज परिदा ने कहा अलग-अलग एरिया में चेकिेंग के आदेश जारी किए गए हैं। कर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और संदिग्ध मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी मेडिकल, पैरामेडिकल और मिनिस्टीरियल स्टाफ की तत्काल प्रभाव से छुट्टियां रद कर दी हैं। अगर किसी कर्मचारी या स्टाफ मेंबर को आपातकालीन स्थिति में छुट्टी चाहिए। तो वह कंट्रोलिंग ऑफिसर या डीएचएस के जरिये अनुमति लेगा।