Home » Videos » शहीद मेजर अनुज सूद को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी

शहीद मेजर अनुज सूद को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी

पंचकूला। हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर अनुज सूद को आज मनीमाजरा के श्मशानघाट में अंतिम विदाई दी गई। शहीद का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया । अनुज सूद का पार्थिक शरीर सोमवार को चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल पहुंचा। इसके बाद चंडीगढ़ के 12 विंग एयरफोर्स लाया गया। वहा उन्हें सैन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

पत्नि ने हाथ जोड़कर दी पति को अंतिम विदाई

सोमवार को शहिद मेजर अनुज सूद को पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया था। पति के शव को देखकर शहिद की पत्नि कभी रोती तो कभी पति के शव को निहारती रही। जिसके बाद शहिद के पार्थिव शरीह को अंतिम विदाई के लिए श्मशानघाट ले जाया गया जहां उनकी पत्नि ने उन्हें हाथ जोड़कर नमन करते हुए अंतिम विदाई दी।

बेटे की शहादत पर पिता को गर्व

शहीद बेटे की चिता को उनके पिता रिटायर्ड ब्रिगेडियर सीके सूद ने अग्नि भेंट की। सिविल ड्रेस में उनके पिता ने अपने सीने पर मैडल लगाए हुए थे और भरी आंखों से अपने लाडले बेटे को अंतिम विदाई दी।

ब्रिगेडियर चन्द्रकांत सूद ने बताया कि 3 दिन पूर्व फोन पर उसने छुट्टियों में घर आने की इच्छा जताई थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह इस प्रकार शहीद होकर तिरंगे में लिपट कर आएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। उससे बढ़कर इस बात पर गर्व है कि गोलियां उसके सीने पर लगी थी।

सड़क का नाम रखा जायेगा मेजर के नाम पर

देश के लिये शहीद हुए मेजर अनुज सूद के नाम पर अमरावती शॉपिंग माल से उनके घर तक जाने वाली सड़क का नाम रखा जायेगा। अमरावती एनक्लेव के MD कुलभूषण गोयल ने मेजर अनुज सूद के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया।

गोयल ने कहा कि मेजर अनुज सूद सहित अन्य जवानों ने आतंकियों को मार गिराया और नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया। गोयल ने कहा कि अमरावती एनक्लेव की मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि शॉपिंग मॉल से लेकर उनके मकान नंबर 59 तक जाने वाली सड़क का नाम मेजर अनुज सूद रोड रखा जाएगा।