Home » PassengerTrain » सोनीपत में COVID-19 के डराने वाले आंकड़े आये सामने

सोनीपत में COVID-19 के डराने वाले आंकड़े आये सामने

सोनीपत जिले में करोना वायरस को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आये है। जिले में शुक्रवार को करोना पॉजिटव मामलो के 73 नए केस सामने आये है।

सुबह जारी हेल्थ बुलिटिन में 52 नए मामले सामने आयर थे, शाम को 21 नए मामले सामने आये। जिसके बाद जिले में करोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 334 पहुंच गयी है।

जिले के अलग- अलग इलाको से करोना पॉजिटिव केस सामने आए है। प्रसाशन की चिंता लगातार बढ़ रही है। करोना पॉजिटिव मरीजो की हिस्ट्री जानने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम मरीज़ों को क्वारनटाईन करने में जुट गयी है।

सोनीपत जेल में करोना की दस्तक

सोनीपत जेल में भी बंद कैदी करोना की चपेट में आगये है। जिले की जेलों में 2 मई को करोना टेस्ट किये गए थे। फिर सोनीपत से फरीदाबाद जेल में कैदी को शिफ्ट किया गया था। शुक्रवार को आयी रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन द्वारा जेल में 10 से ज्यादा कैदियों को क्वारनटाईन किया गया है।