Home » Others » ट्राईसिटी में कोरोना को मात देकर 14 मरीज हुए डिस्चार्ज

ट्राईसिटी में कोरोना को मात देकर 14 मरीज हुए डिस्चार्ज

चण्डीगढ़। पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना के मामले आने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व शहरवासियों को कुछ राहत मिली। शुक्रवार को PGI से आइसोलेशन वार्ड से 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। ये चारों मरीज एक ही परिवार के थे। जो कि सेक्टर-29 में रहते है, जिनमें इनमें 27 साल का युवक, 53 साल का पुरुष, 24 व 37 साल की महिलाएं शामिल हैं। अब इन्हें सात दिन तक अपने घर में होम क्वारेंटाइन रहना होगा।

साथ ही PGI से कोविड-19 न्यू नेहरू एक्सटेंशन से शुक्रवार को GMSH-16 के पूर्व कर्मी को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। 52 साल के मरीज की जिंदगी को बचाने के लिए डॉक्टरों की मेहनत की मेहनत रंग लाई। मरीज को तालियां बजाकर घर के लिए अलविदा किया गया।

मोहाली के 9 मरीजों ने कोरोना को मात दी और वापिस अपने घर लौटे। ये 9 मरीज बनूड़ के ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट थे। इनमें जीरकपुर,  दफरपुर,  डेराबस्सी,  पीरमुच्छला,  तोगा,  पभात,  खरड़ के लोग शामिल हैं। इन लोगों को डॉक्टरों ने सात दिन तक घर में रहने की हिदायत दी है।