चण्डीगढ़। शहर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। हालांकि संक्रमितों का उचित ईलाज देने के लिए हॉस्पिटल्स में मेडिकल स्टाफ द्वारा दिन-रात कड़ी मेहनत की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लापरवाह लोगों की वजह से अन्य लोग भी कोरोना की चपेट में आ रहे है या फिर अन्य लोगों पर हमेशा कोरोना का खतरा बना हुआ है क्योंकि प्रशासन द्वारा इतनी सख्ताई के बाद भी लोग मास्क पहनने में लापरवाही बरत रहे है।


जिसके लिए GMSH-16 में अब हॉस्पिटल के अंदर भी बिना मास्क के घूमने वाले लोगों का चालान काटा जाएगा। अब कोई भी मरीज या फिर उसके साथ आए परिजन हॉस्पिटल में कहीं भी यदि बिना मास्क के दिखाई दिए तो उनका चालान काटा जाएगा।
अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए संबंधित पुलिस चौकी से सहयोग मांगा है। अस्पताल में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को चिह्नित करने का जिम्मा सुरक्षा गार्डों को दिया गया है।
