Home » Others » संगरूर से बच्चा चोरी कर चण्डीगढ़ में बेचने का मामला: आशा वर्कर ने चुराया था बच्चा

संगरूर से बच्चा चोरी कर चण्डीगढ़ में बेचने का मामला: आशा वर्कर ने चुराया था बच्चा

चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले संगरुर से चण्डीगढ़ में 2 दिन का बच्चा बेचने आए कुछ लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया था। अब ये मामला और अधिक गंभीर होता जा रहा है। आए दिन मामले में नए-नए खुलासे हो रहे।

बच्चा चोरी करके बेचने का ये एक मामला नहीं था, बल्कि कुछ लोगों का गिरोह ये काम पिछले काफी समय से कर रहा है। इसमें हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से लेकर पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है।

आशा वर्कर ने बच्चे की मां को झांसा देकर चुराया था बच्चा

दरअसल जो बच्चो संगरुर से चण्डीगढ़ लाया गया था। वह एक आशा वर्कर ने बच्चे की मां को अपनी बातों में फंसाकर चुराया था। पुलिस द्वारा जब मामले की जांच की गई तो वह इस बच्चे के मां-बाप का पता लगाकर उनके घर तक पहुंच गई।

जहां बच्चे की मां ने पुलिस को ब्यान में बताया कि 1 अगस्त को उसे जुड़वा बच्चे हुए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा बिल्कुल ठीक था। लेकिन एक आशा वर्कर महिला ने बच्चे की मां को अपने झांसे में फंसाया और कहा कि बच्चा काफी कमजौर है। इसलिए वह बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाएगी। बच्चे की मां इस आशा

वर्कर को पहले से जानती थी इसलिए उस पर भरोसा करते हुए उसने अपने बच्चे को उसके साथ जाने दिया लेकिन वह आशा वर्कर जब काफी समय तक वापिस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों द्वारा बच्चा तथा आशा वर्कर को यहां वहां तलाशा गया लेकिन वह बच्चे को लेकर फरार हो चुकी थी इसलिए वह उन्हें कहीं नहीं मिली।

लेकिन इस मामले में हैरान कर देने वाली यह है कि बच्चा चोरी हो जाने का पता चल जाने के बाद भी बच्चे के परिवार द्वारा पुलिस मेें शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी। सूत्रों की माने तो यह गिरोह इसके अलावा भी पहले कई बच्चे बेचने का सौदा कर चुका है। इस गिरोह ने बच्चों की कीमत भी फिक्स कर रखी है। जिसके अनुसार ये लडक़ी को 80 हजार रुपये में बेचते है और लडक़े की कीमत 4 लाख तय कर रखी है।