Home » Others » ट्राईसिटी का एलांते मॉल फिर बना मोस्ट शॉपिंग डेस्टीनेशन

ट्राईसिटी का एलांते मॉल फिर बना मोस्ट शॉपिंग डेस्टीनेशन

  • एलांते मॉल में शॉपिंग के लिए क्रेजी दिखें विजिटर्स

ट्राईसिटी का फेमस मॉल एलांते एक बार फिर से शॉपिंग करने वालों को लुभा रहा है। अनलॉक के बाद अब यहां विकएंड पर 33 से 35 हजार तक विजिटर्स शॉपिंग के लिए आ रहे है। यहीं नहीं मॉल में लगभग सभी स्टोर्स को खोल दिया गया है। एलांते के मालिक नेक्सस मॉल्स के सीएमओ निशंक जोशी ने बताया है कि, दिवाली पर 50 हजार विजिटर्स आने की उम्मीद है। इसी बात को लेकर हमने मॉल को दिवाली थीम पर सजाया भी है।

उन्होंने बताया कि इस साल दिवाली पर भी पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा विजिटर्स के आने की उम्मीद है। सेतु एप्लीकेशंस, सोशल डिस्टेसिंग और मास्क के साथ ही विजिटर्स को एंट्री दी जा रही है। विजिटर्स को सुरक्षा के साथ खरीदारी करने और खानपान की हिदायतें दी जा रही है।

सभी स्टोर खुल चुके हैं

जोशी ने बताया कि एलांते में 234 स्टोर्स खोली जा चुके हैं और 50 कियोस्क को भी खोला जा चुका हैं। फूड कोर्ट में इस बार फूड एंड बेवरेजेस सेगमेंट में नए क्यिोस्क हैं।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से पहुंचे यहां

एलांते मॉल में इन तीनों स्टेट के लोग शापिंग के लिए आ रहें हैं। शादियों का मौसम जारी हैं और लोग खरीददारी भी दिल खोलकर कर रहे हैं।