Home » Others » ITI में इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड के लिए PSTCL में जॉब

ITI में इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड के लिए PSTCL में जॉब

  • PSTCL में असिस्टेंट लाइनमैन के 350 पोस्ट खाली, एप्लाई करें जल्दी

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSTCL) असिस्टेंट लाइनमैन के 350 पोस्ट पर एप्लीकेशन मांगी हैं। 10वीं पास और इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में ITI प्रमाण रखने वाले युवा इस पद के लिए PSTCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PSTCL की वेबसाइट www.pstcl.org/recruitindex.aspx पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं। इसी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड करके पूरी डिटेल देखी जा सकती है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। PSTCL स्पोक्समैंन ने बताया कि पंजाब में असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए युवाओं का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडीडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र होना चाहिए। कैंडीडेट्स की आयु की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष रखी गई है।

पंजाब असिस्टेंट लाइनमैन की भर्ती के लिए एग्जामिनेशन भी नहीं होगा। इसके अलावा इंटरव्यू भी नहीं होंगे। कैंडीडेट्स का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। इन पोस्ट पर आवेदन करने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।