Home » Others » नामी अखबार के रिपोर्टर समेत 8 लोगों पर कोठी हड़प्पने का आरोप

नामी अखबार के रिपोर्टर समेत 8 लोगों पर कोठी हड़प्पने का आरोप

  • रिपोर्टर, डीएसपी के भाई समेत शराब कारोबारी का नाम भी शामिल

चंडीगढ़ में सेक्टर-37 की एक कोठी के विवाद को लेकर डीएसपी के भाई समेत न्यूजपेपर के रिपोर्टर के साथ 7 लोगों को धोखाधड़ी व अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपियों में पंजाब और हरियाणा का बड़ा शराब कारोबारी अरविंद सिंगला का नाम भी हैं।
फिलहाल सेक्टर-39 थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी संजीव महाजन और मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार में कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।

क्या था मामला..

चंडीगढ़ पुलिस के पास सेक्टर 37 में कोठी पर मालिकाना विवाद को लेकर एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। मकान मालिक राहुल मेहता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपनी कोठी किसी को नहीं बेचा। लेकिन जाली दस्तावेजों के जरिए जीपीए कैंसिल करवाकर 1 मार्च 2019 को उसके सेक्टर-37ए स्थित कोठी नंबर-340 की सेल डीड तैयार करा सौरव गुप्ता के नाम पर करवा दी।

आरोपियों ने चंडीगढ़ इस्टेट ऑफिस के सब रजिस्ट्रार के सामने फर्जी राहुल मेहता नाम का व्यक्ति खड़ा कर दिया और यह प्रॉपर्टी सौरव गुप्ता के नाम पर करवा दी।

बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने जांच करने के बाद संजीव और मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इन दोनों के अलावा पुलिस ने सतपाल डागर, शराब ठेकेदार अरविंद सिंगला, खलेंद्र सिंह कादियान, अशोक अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, शेखर, दलजीत सिंह रुब्बल सहित बाउंसर सुरजीत सिंह को आरोपी बनाया है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 331, 344, 365, 386, 419, 420, 465, 467,468, 471, 473, 474,477 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं, संजीव महाजन की तरफ से पेश हुए वकील राजेश शर्मा ने कहा कि संजीव को इस केस में जानबुझ कर फंसाया गया, जबकि इस केस में उनका कोई लेना-देना नहीं है।