Home » Others » चंडीगढ़ में लॉकडाउन है या नहीं?

चंडीगढ़ में लॉकडाउन है या नहीं?

क्या चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगा है या नहीं? यह सवाल चंडीगढ़ में रहने वाले हर एक शख्स के मन में उठ रहा है। तो इसका ऑफिसियल जवाब है नहीं! चंडीगढ़ में पूर्ण लॉकडाउन (Complete Lockdown) नहीं लगाया गया है, लेकिन पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही लगायी गयी है। प्रशासन द्वारा कहा गया है कि हम पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगा सकते इस से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। इसिलए डे-रिस्ट्रिक्शंस (Day Restrictions) लगाने का फैसला लिया है। अब इसे लॉकडाउन कहे या डे-रिस्ट्रिक्शंस बात लग-भाग एक जैसी है।

चंडीगढ़ में आज वीकेंड लॉकडाउन खत्म होने से सड़कों पर फिर से गाड़ियां चलने लगी थी। मार्केट व ऑफिस भी खुल गए थे। साथ ही हरियाणा पंजाब की तर्ज पर लॉकडाउन लगने से लोग काफी बेचैन थे। लॉकडाउन लगने से व्यापारी व दुकानदार घबराए है, उनका कहना है कि पिछले साल लगे लॉक डाउन से अब तक उबर नहीं पाए हैं। अब फिर से लॉक डाउन लगने से उन्हें बहुत नुकसान होगा।

In Video: Covaxin vs Covishield which Vaccine is better?

  1. चंडीगढ़ में भी कल शाम 5 बजे से 11 मई सुबह 5 बजे तक कोई भी गैर जरूरी सामान की दुकानें नही खुलेगी
  2. सभी सरकारी दफ्तरों और बैंकों में 50% स्टाफ के साथ काम होगा
  3. प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम होगा
  4. पब्लिक ट्रांसपोर्ट 50% सवारियों के साथ चलेगा
  5. सभी सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, बार, स्विमिंग पूल और कोचिंग सेंटर्स पर पाबंदी जारी रहेगी
  6. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बंद रहेंगे
  7. रेस्टॉरेंट्स, होटल, कॉफ़ी शॉप, खाने की दुकानें खोल सकते है लेकिन सिर्फ टेकवे की अनुमति होगी। सिटिंग की परमिशन नही होगी। रात 9 बजे तक होम डिलीवरी हो सकेगी।
  8. सभी तरह की सामाजिक, स्पोर्ट्स और राजनीतिक गतिविधियों पर बैन रहेगा
  9. UPSC समेत सभी तरह के इम्तिहान होंगे पोस्टपोन
  10. इंटर स्टेट मूवमेंट पर कोई पाबंदी नही होगी लेकिन चंडीगढ़ में आने वालों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी
  11. सरकारी दफ्तरों में जाने वाले लोगो को भी अपनी नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ रखना ज़रूरी होगा
  12. सभी अस्पताल, नर्सिंग होम, लेबोर्ट्रिस पूरी तरह चलती रहेगी
  13. शादियों पर 50 और संस्कार पर 20 लोगों की अधिकतम संख्या ही परमिट होगी
  14. भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे सुखना लेक, रॉक गार्डन, म्यूज़ियम, लाइब्रेरी बंद रहेंगे
  15. स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे लेकिन स्टाफ को आना होगा
  16. जो दुकाने ज़रूरी समान बेचते है जिनमे ब्रेड, दूध, सब्ज़ी, फ्रूट, डेरी प्रोडक्ट्स, अंडे, मीट और मोबाइल रिपेयर की खोल सकते है।
  17. शनिवार और रविवार को शहर में सम्पूर्ण वीकेंड कर्फ्यू रहेगा
  18. चंडीगढ़ प्रशासन से मान्यता प्राप्त सभी पत्रकार फ्रंटलाइन वर्कर्स में गिने जाएंगे

प्रशासन का सहयोग करने के लिए की अपील

आज शहर के प्रशासक बी पी सिंह बदनोर ने लॉकडाउन के लिए वॉर रूम मीटिंग बुलाई। जिसमें फैसला लिया गया कि कोरोना को मात देने के लिए हरियाणा पंजाब की तरह अब चंडीगढ़ में भी 7 दिन का पूर्ण लॉकडाउन ना लगाया जाए (no complete lockdown in Chandigarh)। प्रशासन ने फैसला लिया कि मंगलवार 4 मई को शाम 5:00 बजे से मंगलवार 11 मई सुबह 5:00 बजे तक डे रिस्ट्रिक्शंस लगाई जाएंगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।