Home » Others » फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह एक योद्वा, जो संकट से बाहर निकल आएंगे :प्रशासक वीपी सिंह बदनौर

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह एक योद्वा, जो संकट से बाहर निकल आएंगे :प्रशासक वीपी सिंह बदनौर

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की हालत खराब हो जाने के कारण सोमवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए थे और अपने घर पर ही क्वारैंटाइन थे। अस्पताल के सीनियर डॉक्टर 91 साल के महान एथलीट मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

वहीं आज पंजाब के गर्वनर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के जल्दी ठीक हो जाने की कामना की।

उन्होंने लिखा मुझे पता है कि आप एक योद्वा हो, मुझे विश्वास है कि आप जल्द ही इस संकट से बाहर निकल आएंगे। मैं आप के जल्द स्वास्थ्य हो जाने की कामना करता हूं।

आप को बता दें कि उनके बेटे और गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने बताया कि पिता की हालत स्थिर है और सेहत से संबंधी सभी जरूरी चीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसलिए एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गौर हो कि 91 साल के फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने हाल ही में बताया था कि मैं पूरी तरह से फिट और फाइन हूं, हैरान हूं कि बुधवार को जॉगिंग से वापस लौटने के बाद पॉजिटिव हो गया। जिसके बाद उनके बेटे जीव मिल्खा ने बताया कि उनके पिता काफी कमजोर हो गए थे। वो एक दिन पहले से कुछ खा नहीं रहे थे। इसलिए परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का मन बनाया ताकि अस्पताल वह यहां डॉक्टरों की निगरानी में रहें। वे हमेशा पॉजिटिव सोचते हैं और जल्दी ही रिकवर करेंगे।

जीव मिल्खा ने बताया कि वह दुबई में थे लेकिन पिता के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आते ही वे चंडीगढ़ लौट आए हैं।।