Home » Others » फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की पत्नी भी पॉजिटिव, दोनों एक ही हॉस्पिटल एडमिट

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की पत्नी भी पॉजिटिव, दोनों एक ही हॉस्पिटल एडमिट

चंडीगढ़ निवासी फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। बुधवार को टेस्ट के दौरान उन्हें भी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। उन्हें निमोनिया की शिकायत होने के बाद भर्ती किया गया था। फिलहाल मिल्खा सिंह की हालात अब स्थिर है।

उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल के मुताबिक, दोनों को एक ही कमरे में भर्ती किया गया है।

डॉक्टर बेटी भी पहुंची चंडीगढ़

मिल्खा सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी अमेरिका में रहने वाली डॉक्टर बेटी मोना सिंह बुधवार को चंडीगढ़ लौट आई हैं।  वहीं, मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह पिछले दिनों दुबई में गोल्फ चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे थे उनकी बीमार होने की सूचना पर दुबई से शनिवार को वापस आ गए थे।

कुक हुआ था पहले पॉजिटिव

पिछले वीरवार 20 मई को मिल्खा सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर आई थी। इस पर उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने बताया था कि उनके घर का एक कुक जो किशनगढ़ में रहता है। उसे बुखार आने के बाद घर भेज दिया गया था। उसके बाद ही मिल्खा सिंह का टेस्ट किया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मिल्खा सिंह ने मीडिया को बताया था कि वे पूरी तरह से फिट है। बाद में उनकी तबीयत खराब होने के बाद फोर्टिस अस्पताल में सोमवार को भर्ती करवाया गया था।

ALL PICTURES SHOWN ARE FOR ILLUSTRATION PURPOSE ONLY