Home » Videos » पंचकूला में अब 9 से 6 तक खुलेंगी दुकाने

पंचकूला में अब 9 से 6 तक खुलेंगी दुकाने

हरियाणा में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब 14 जून तक महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि बढ़ायी गई है। लेकिन पाबंदियों को लेकर अब थोड़ी और ढील दी गयी है। दुकाने ओड-इवन फार्मूला साथ हे खुलेगी लेकिन समय में बदलाव किया गया है। अब दुकाने खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है।

साथ ही शॉपिंग मॉल को सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। रेस्तरां और बार (होटल और मॉल सहित) मालिकों हरियाणा सरकार ने रहत देते हुए अब 50% बैठने की क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खोलने की अनुमति देदी है पर कोरोना प्रोटोकॉल के साथ।

मंदिरो व प्रार्थना घरों को भी खोल दिया गया है। वहा भी एक बार मे 21 से ज्यादा व्यक्ति ना हों। शादी में व फ्यूनरल में 21 लोगों को इजाजत दी गयी है। इनसे अलग आयोजनों में 50 से ज्यादा व्यक्ति ना हों, 50 से ज्यादा के लिए प्रशासन से अनुमति अनिवार्य है।