एजुकेशन मिनिस्टरी की रैंकिंग में आईआईटी मद्रास ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। आईआईएससी बेंगलुरु तथा आईआईटी बॉम्बे को दूसरा तथा तीसरा स्थान मिला हैं। सेंट्रल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान द्वारा यह लिस्ट जारी की गई है।

AIIMS Delhi best medical college, PGIMER Chandigarh gets second rank & Christian Medical College, Vellore bags third spot:MoE Ranking
— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2021
वहीं दिल्ली के एम्स को सबसे बढिय़ा मेडिकल कॉलेज के रूप में घोषित किया गया है। जबकि पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ को दूसरे स्थान और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर को तीसरे स्थान पर रखा गया हैं।
इंजीनियरिंग कॉलेजों की टॉप टेन लिस्ट में आठ आईआईटी, दो एनआईटी इंस्टीटयूट रखे गये हैं। मिरांडा हाउस को सबसे बढिय़ा कॉलेज, महिला एलएसआर कॉलेज दूसरे स्थान पर और लोयोला कॉलेज तीसरे स्थान पर है।
आईआईएससी बेंगलुरु सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान संस्थान, आईआईटी मद्रास दूसरे स्थान पर और आईआईटी बंबई इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर रहे। आईआईएम अहमदाबाद मैनेजमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, जामिया हमदर्द फार्मेसी स्टडी की कैटेगिरी में पहले स्थान पर रहा हैं।
