Home » Panchkula » पंचकूला में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर निकली गयी भव्य शोभा यात्रा

पंचकूला में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर निकली गयी भव्य शोभा यात्रा

पंचकूला में आज महाराजा अग्रसेन जी की 5145वीं जयंती महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंचकूला शहर में महाराजा अग्रसेन जी की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर महाराजा अग्रसेन जी व 18 घोड़ों पर सवार होकर निकले राजकुमार। पंचकूला के सेक्टर 7 से शुरू होकर शोभा यात्रा सेक्टर 8, 9, 10, 11, 15 से होती हुई सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन पहुंची।

महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर समस्त अग्रवाल संस्थाओं ने मिलकर आयोजन किया। पंचकूला अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमित जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण रथ और घोड़ों पर सवार 18 राजकुमार रहे जो शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे।

Maharaja Agarsain Charitable trust panchkula

इससे पहले महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के सेक्टर 20 पंचकूला में चल रहे चैरिटेबल अस्पताल में 21 बच्चों को गोद लिया जिनके माता-पिता का कोरोना से निधन हो गया था। वही पंचकूला के महेशपुर में चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल चेक अप कैंप में फ्री दवाई दी गई।