Home » Punjab » पड़ोसी महिला ने ढाई साल की मासूम बच्ची से निभाई दुश्मनी, किडनैप कर क्रूरता से किया कत्ल

पड़ोसी महिला ने ढाई साल की मासूम बच्ची से निभाई दुश्मनी, किडनैप कर क्रूरता से किया कत्ल

पंजाब से एक बेहद ही खौफनाक खबर सामने आई है| यह खबर अंदर से झकझोर कर रख दे रही है| एक महिला भला कैसे एक ढाई साल की मासूम बच्ची का कत्ल कर सकती है| एक महिला के अंदर तो मां वाली ममता होती है, फिर यह कृत्य कैसे? बतादें कि, मामला लुधियाना का है| जहां पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने एक ढाई साल की मासूम बच्ची को पहले किडनैप किया और फिर उसे क्रूरता के साथ मौत दे दी| आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है|

दुश्मनी के चलते ऐसा कदम …

पुलिस ने बताया कि, ढाई साल की मासूम बच्ची के किडनैप मामले में चल रही जांच-पड़ताल के बीच जब पड़ोस में रहने वाली इस महिला की गिरफ्तारी की गई तो इसने बताया कि उसने दुश्मनी के चलते बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी| महिला ने बताया कि बच्ची को उसने खेत में दफनाया है| बच्ची का पता लगने के बाद बच्ची को फ़ौरन खेत से बाहर निकाला गया और अस्पताल लाया गया| लेकिन बच्ची पहले ही मर चुकी थी|