Home » Chandigarh » Weather Update:चंडीगढ़ में बारिश के आसार

Weather Update:चंडीगढ़ में बारिश के आसार

चंडीगढ़ में शुक्रवार को बारिश के आसार बने हुए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से शहर में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग की माने तो शहर में बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश  हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।

26 फरवरी यानी शनिवार को भी बदल छाए रहने की संभावना बनी हुई है , शहर का अधिकतम  तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। रविवार को आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा।  सोमवार को आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा। वहीं वीरवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह का आगाज खिली धूप के साथ हुआ। वहीं दोपहर को बादल छा गए और शाम के हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया।

मार्च के पहले सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम

आने वाले दिनाें में एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने हो रहे हैं। इन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से ट्राइसिटी में बारिश के आसार बने हुए हैं। 28 फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका सीधा असर नार्थ पाकिस्तान के अलावा भारतीय राज्यों पर भी पड़ेगा। उत्तर भारत के साथ ही चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होगी।वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। अगले चार दिनों तक ट्राइसिटी में बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए यह भी कहा है कि बारिश और हवाओं के चलने के समय राहगीर या कोई भी व्यक्ति पेड़ों के नीचे न रुके। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि माैसम में हो रहे बदलाव का तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला।