Home » Others » राम रहीम फिर से पहुंचा सुनारिया जेल

राम रहीम फिर से पहुंचा सुनारिया जेल

सुनारिया जेल में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। सोमवार को 11 बजकर 52 मिनट पर गुरुग्राम पुलिस 21 दिन की फरलो काटने के बाद राम रहीम को लेकर सुनारिया जेल पहुंची। जहां राम रहीम ने जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर किया। उसे फिर उसी सुरक्षित बैरक में रखा गया है।

आम लोगों को हुई परेशानी

राम रहीम के जेल में जाने के बाद भी पुलिस ने काफी देर तक आम वाहनों को रोके रखा >वहीं कुछ लोग परेशान होकर लौटते भी नजर आये >इससे पहले भी पुलिस ने यहां सुबह 8:00 बजे से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी।इससे पहले भी पुलिस ने यहां सुबह 8:00 बजे से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी।

7 फरवरी को मिली थी फरलो

प्रदेश सरकार ने सात फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई। ऐसे में सोमवार को राम रहीम को लेकर गुरुग्राम पुलिस 10 बजकर 15 मिनट पर रोहतक के लिए रवाना हुई। इसके चलते रोहतक पुलिस ने सांपला बार्डर से लेकर सुनारिया जेल तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे, क्योंकि राम रहीम को खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरा बताया गया है। इसके चलते उसे जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जेल परिसर के आसपास दो दर्जन सुरक्षाकर्मी दो नाकों पर तैनात रहे।