Home » Panchkula » यूक्रेन से लौटे पंचकूला के 12 स्टूडेंट्स

यूक्रेन से लौटे पंचकूला के 12 स्टूडेंट्स

यूक्रेन रूस युद्ध के बीच कई सारे भारतीय बच्चे वहां फसे हुए हैं । वहीं कुछ स्टूडेंट्स सकुशल अपने घर वापिस लोट रहे हैं ।  ऐसे ही पंचकूला जिले के 12 स्टूडेंट्स की यूक्रेन से वापिस हुई है । सेक्टर- 25 निवासी उज्ज्वल और शुभम सैनी यूक्रेन से वापस आने के  बाद बुधवार को उनके घर पर तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा पहुंचे और उनका हाल जाना। वहीं बरवाला के अभिषेक चौधरी से नायब तहसीलदार अभिनव शर्मा ने मुलाकात की। कालका के गौरव और पुरुससिंघा से तहसीलदार विक्रम सिंगला मिले।

सेक्टर-9 की तुषारवी कालिया से एसडीएम ऋचा राठी ने घर जाकर मुलाकात की।पंचकूला सेक्टर-9 की तुषारवी के यूक्रेन से सही सलामत वापस घर लौटने पर पिता नीरज कालिया, बहन अंबिका और माता मोनिका खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय सकुशल वापस लौट आएं। उन्होंने केंद्र व हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की। इसी प्रकार सेक्टर-10 के शिवम गुप्ता और सेक्टर-11 की श्रुति बख्शी और रामकुमार गर्ग भी लौट आए हैं।

15 विद्यार्थियों का इंतजार

उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि पंचकूला प्रशासन भी इस स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है। पंचकूला के कुल 27 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए थे। इनमें से 12 वापस लौट आएं है। प्रशासन ने जिला में रह रहे बाकी बचे उन 15 विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क साध लिया है।केंद्र सरकार की ओर से आपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की यूक्रेन से वापसी करवाई जा रही है।

संजय जून को बनाया नोडल अधिकारी

हरियाणा में फसे यूक्रेन के लिए सरकार ने राज्य स्तर पर फरीदाबाद के मंडल आयुक्त एवं हरियाणा भवन के आवासीय आयुक्त संजय जून को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।पंचकूला के सभी 15 विद्यार्थियों का विवरण उनके साथ सांझा किया जा रहा है। मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

इन स्टूडेंट्स का इंतजार

  • नरेंद्र कौर इस समय पोलैंड में फंसे हैं।
  • अंग्रेज सिंह इस समय इटली पहुंचे हैं।
  • मानसी इस समय हंगरी में हैं।
  • मनमीत कौर रोमानिया में फंसी हुई हैं।
  • प्रियांशु तंवर और सिद्धार्थ तंवर पोलैंड में हैं।
  • चिराग सैनी खार्किव से लेविव के लिए रवाना हुए हैं।
  • बरवाला के अभिनव पोलैंड में हैं।
  • रायपुररानी के आकाश रोमानिया में हैं।
  • भोगपुर मोरनी के गौतम रोमानिया में हैं।
  • रत्तपुर कॉलोनी पिंजौर निवासी अमनजीत चौधरी यूक्रेन में हैं।
  • शिव शक्ति कॉलोनी कालका के आदित्य टंडन खार्किव में फंसे हैं।
  • आंचल शर्मा इस समय बुद्धापेस्ट हंगरी पहुंच चुकी हैं।
  • बलि कामीका के निवास स्थान पर नायब तहसीलदार हरदेव सिंह गए थे, लेकिन घर बंद था।
  • विशु रोहिल्ला इस समय किव से हंगरी के लिए रवाना हुए हैं।
  • सेक्टर-25 के पुलकित मंडल इस समय रोमानिया बॉर्डर पर हैं।