Home » Others » 3000 रुपए महीना किराये के साथ CHB ने 352 फ्लैट्स का निकला ड्रा

3000 रुपए महीना किराये के साथ CHB ने 352 फ्लैट्स का निकला ड्रा

  • 3000 रुपए प्रति माह के साथ 17 नवंबर को फ्लैट में शिफ्ट करेंगे 352 अलॉटी

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने सेक्टर-52 और 56 में टीन शेड में रहने वाले लोगों को मलोया में स्मॉल फ्लैट्स अलॉट किए हैं। हाउसिंग बोर्ड ने मंगलवार को 352 मकानों का ड्रॉ निकाला जिसकी बकायदा से लाइव टेलीकास्टिंग की गई ताकि कोरोना के चलते सीएचबी ऑफिस में भीड़ इक्टठा ना हो। एक वैन में यूटयब के जरिए टीन शैड कालोनी में रहने वालों को लाईव टेलीकास्ट कर दिखाया गया।

सीएचबी ने 11 डिसेएबल एप्लीकेंट्स को अलग से ड्रा निकाला, जिन्हें ग्राउंड फ्लोर पर मकान अलॉट किए गए हैं। 341 एप्लीकेंट्स का अलग से ड्रॉ निकाला गया हैं जिसमें के देवेंद्र दलाई चीफ कंज़रवेटर ऑफ फॉरेस्ट की अगुवाई में ड्रॉ निकाला गया जिन लोगों के नाम इस ड्रॉ में आए हैं, उनको अब 12 नवंबर से सीएचबी ऑफिस में अलॉटमेंट लेटर और पजेशन स्लिप सौंपी जाएगी।

जिन्होंने 4000 रुपए पहले जमा करवाए थे उसकी ऑरिजनल स्लिप और आधार कार्ड साथ लाना होगा। ऑलटियों को फिजिकल पजेशन 17 नवंबर से दिया जाएगा। फिजिकल पजेशन मिलने के बाद ही पानी और बिजली कनेक्शन तीन दिन में दिए जाएगें।

लास्ट डेट 12 नवंबर

जो यहां मकानों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और जिन्होंने एप्लीकेंशंस फार्म लिए थे लेकिन जमा नहीं किए हैं,उनके लिए भी आखिरी मौका दिया गया है और 12 नवंबर दोपहर 2 बजे से मिनी कैंप में पहुंचकर नो ड्यूज सर्टिफिकेट के साथ जमा करवा सकते हैं।

गौरतलब है कि सीएचबी ने अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स स्कीम में टीन शेड कॉलोनी के लोगों को मलोया में फ्लैट्स अलॉट किए हैं। यहां रहने के लिए लोगों को हर महीने 3000 रुपये किराया देना होगा।