Home » Others » पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू, 25 डॉकिंग स्टेशन पर 225 साइकिल

पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू, 25 डॉकिंग स्टेशन पर 225 साइकिल

  • अब चंडीगढ़ में 5 रुपए में आधा घंटा चलाएं साइकिल – पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू

प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने रॉक गार्डन के डॉकिंग स्टेशन से पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम के पहले फेज की शुरुआत कर दी । यहीं नहीं प्रशासक ने उद्घाटन के बाद पंजाब राजभवन तक कई ऑफिसर्स के साथ साइकिल चलाई। बदनोर ने लोगों से अपील में कहा कि पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम से शहर वासियों को फायदा मिलेगा। साइकिल चलाने के लिए पहले एप डाउनलोड करनी होगी। इसी ऐप से पैसे कटेंगे और डॉकिंग स्टेशन पर साइकिल का लॉक खुलेगा।

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव को बधाई दी और कहा कि अब गर्वनमेंट इम्पलॉई ऑफिस में साईकल से सुबह और शाम को आ-जा सकेंगे। वहीं, शहरवासी सुबह और शाम को सैर के लिए यूज कर सकेंगे। लोगों को साइकिल चलाने की आदत होगी तो शहर में पॉल्यूशन और ट्रैफिक जाम रहने की प्रोब्लम भी कम आएगी।

इस मौके पर मेयर राजबाला मलिक, एडवाईजर मनोज परिदा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम एवं फाइनेंस अरुण कुमार गुप्ता और कॉरपोरेशन कमिश्नर एवं चंडीगढ़ समार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ केके यादव, डीसी मंदीप सिंह बराड़, एरिया काउंसलर महेश इंद्र सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।

इस पायलट प्रोजेक्ट में 25 डॉकिंग स्टेशन से 225 साइकिल चलाई जा रही हैं। साइकिल उपयोग करने वाले सिटीजन को मेंबर बनने पर आधे घंटे के पांच रुपए और नॉन मेंंबर को 10 रुपए देने होंगे। निगम कमिश्नर ने बताया कि शहर में 617 डॉकिंग स्टेशन पर 5 हजार साइकिलें चलाई जानी हैं। चार फेज में 155 डॉकिंग स्टेशन से 1250 साइकिल के साथ विकसित किया जाएगा। इसका शहर में पूरा नेटवर्क होगा। देश में सबसे बड़ा और ज्यादा पब्लिक बाइक शेयरिंग का नेटवर्क होगा। डॉकिंग स्टेशनों पर चार्जिंग सुविधा के साथ-साथ पेडल और ई-साइकिल मिलेंगे।