Home » Others » ट्राईसिटी में तीन घंटे का होगा चक्का -जाम, पुलिस अर्लट

ट्राईसिटी में तीन घंटे का होगा चक्का -जाम, पुलिस अर्लट

  • चक्का जाम को लेकर ट्राईसिटी पुलिस अर्लट।

चंडीगढ़ की सीमा पर किसानों द्वारा आज चक्काजाम का समर्थन किया जाएगा। जाम दोपहर 12 से तीन बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें जीरकपुर, मोहाली बॉर्डर, मुल्लांपुर गरीबदास, हल्लोमाजरा चौक समेत चंडीगढ़ की अन्य सीमाएं शामिल हैं। जिसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस अर्लट मोड़ पर हैं।

पुलिस शहर की सीमाओं पर गश्त बढ़ाने का लेकर चौकस हो गई है। सबसे ज्यादा मुल्लांपुर सीमा पर प्रदर्शनकारियों के इक_ा होने की जानकारी है। जिसे देखते हुए पुलिस व्यवस्था इसी सीमा पर लगाई गई है। किसी भी हंगामे से बचने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए अलग-अलग पुलिस स्टेशनों को अलर्ट किया गया है।

चौक और लाइट प्वाइंट पर करेगें प्रर्दशन

पेंडू संघर्ष कमेटी, नौजवान किसान एकता, स्टूडेंट्स व समाज सेवी और राजनीतिक दल भी किसानों के समर्थन में आज दोपहर बारह से तीन बजे तक चक्का जाम करेंगे। नौजवान किसान एकता ने शाम 5 से शाम 7 बजे तक शहर के 82 चौक और लाइट प्वाइंट पर खड़े होकर प्रर्दशन का एलान किया है। इस दौरान कोई ट्रैफिक जाम नहीं किया जाएगा।
वहीं आज शाम सात बजे सभी लोग किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पंचकूला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

पंचकूला प्रशासन ने चक्का जाम से होने वाली असुविधा से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। चक्का जाम को देखते हुए सभी सीमाओं पर नौ नाके लगाए हैें। इसके अलावा शहर में लगने वाले 17 नाके भी लगाकर नजर रखी जाएगी। पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी।
पंचकूला पुलिस की तरफ से जारी रूट प्लान पर चलकर लोग जाम से बच सकते हैं। पंचकूला-यमुनानगर हाईवे-7 से आने जाने वाले लोग मौली से होकर रायपुररानी त्रिलोक चौक से होकर विलेज टोक से पंचकूला रोड पर आवाजाई खुली हैं। वहीं रूट दो में मौली से होकर बरवाला, डेराबस्सी और ट्राईसिटी भी आ-जा सकते हैं। पंचकूला शिमला हाईवे से लोग चंडीगढ़ से सिसवां बद्दी रोड होकर हिमाचल प्रदेश के लिए निकल सकते हैं।

नग्गल टोल प्लाजा पर भी होगा चक्का जाम

भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा ने आज नग्गल टोल प्लाजा पर तीन घंटे चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि इमरजेंसी सविर्स को रोका नहीं जाएगा।