पंचकूला में एक सनसनी मामला सामने आया है। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मारकर उसकी हत्या करदी है। हत्या करने के बाद युवक ने एक वीडियो भी बनायीं जिसमे उसने कहा की “मेने अपने भाई को गोली मार दी है और सरकार मुझे इसके लिए फांसी पर टांग दे”। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में तफ्तीश शुरू करदी है।

पंचकूला पुलिस ACP राजकुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों भाई बेरोजगार थे व उनकी शादी भी नहीं हुई थी। जिसके चलते उनके घर- परिवार में आपसी कलह और तनाव के हालात थे। वहीं चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि जल्द ही आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा।
क़ाबिलेज़िक्र है कि शनिवार देर रात पंचकूला के चंडीमंदिर स्थित चूनाभट्टी गावँ में आपसी कहासुनी के बाद बड़े भाई सतनाम सिंह ने छोटे भाई अजित सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या करदी। वारदात के तुरंत बाद मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पंचकूला पुलिस ACP राजकुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज व उनकी टीम सहित फॉरेंसिक टीम भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची और जांच में जुट गई।
