Home » Others » IRCTC अपनी पहली लग्जरी क्रूज लाइनर सर्विस लॉन्च करेगा, शुरू हो गई है बुकिंग, जानिए डिटेल

IRCTC अपनी पहली लग्जरी क्रूज लाइनर सर्विस लॉन्च करेगा, शुरू हो गई है बुकिंग, जानिए डिटेल

देशभर में घूमने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब वे ट्रेन, बस की टिकट बुकिंग के साथ ही IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट से पहले स्वदेशी क्रूज़ लाइनर की बुकिंग भी आसानी से कर सकते हैं। 18 सितंबर से देश का क्रूज़ लाइनर शुरू होगा।  हाल ही में आईआरसीटीसी ने क्रूज़ की बुकिंग भी ऑनलाइन पोर्टल से करनी शुरू कर दी है।

यहां से करें बुकिंग

पीटीआई की खबर के मुताबिक, इसके लिए बुकिंग IRCTC  की  वेबसाइट  http://www.irctctourism.com पर की जा सकती है।

IRCTC ने कॉर्डेलिया क्रूज़ कंपनी (Cordelia Cruises Company ) के साथ करार किया है। इसके तहत पर्यटक गोवा, दीव, लक्षद्वीप, कोच्चि और श्रीलंका घुमने का लुत्फ उठा सकेंगे। IRCTC  से मिली जानकारी अनुसार, कोरडेलिया क्रूज़ अपनी पहली यात्रा शुरू करने जा रहा है। यह क्रूज़ मुंबई से गोवा जाएगा।

मार्डन सुविधाओं से है लैस

क्रूज़ में स्वीमिंग पूल, बार, जिम, ओपन सिनेमा, थिएटर एवं रेस्तरां की सुविधा है। जबकि बच्चों के खेलने के लिए अलग से जगह बनाई गई है। आईआरसीटीसी के अनुसार, तमाम कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है। यह टीम यात्रियों की सुरक्षा व उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। क्रूज़ पर सभी जरूरी मैडिकल सर्विस सेंटर भी बनाया गया है।

करीब 2,000 यात्रियों को ले जाने की क्षमता 
क्रूज लाइनर के लिए करीब 150 कॉल आ चुके हैं ।  लोग अलग-अलग रूट के बारे में जानकारी मांग रहे हैं ।  ज्यादातर पूछताछ मुंबई के लोग कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि मुंबई से दूसरा क्रूज 25 सितंबर को गोवा के लिए रवाना होगा ।  इसके लिए सबसे ज्यादा पूछताछ हो रही है ।