Home » Videos » नए साल पर पुलिस रही सतर्क, चलाया चेकिंग अभियान

नए साल पर पुलिस रही सतर्क, चलाया चेकिंग अभियान

नए साल के जश्न में जहां लोगा जमकर नाच-गाना व मौज-मस्ती करते नज़र आए। वहीं पुलिस अपनी ड्यूटी पर काफी सतर्कंता बरतती हुई दिखी। मंगलवार को बलौंगी पुलिस ने वीआर पंजाब मॉल में स्नीफर डॉग के साथ चेकिंग अभियान चलाया।

Read More: शहर के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 137 टीजीटी टीचर

सभी मॉल्स को हिदायत दी गई की मॉल्स में आने वाले सभी संधिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की पूरी तरह से जांच के बाद ही अंदर आने की परमिशन दे। एसएचओं ने वहां मौजूद लोगों को कहा कि आस-पास कोई भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे।

वहीं पंचकूला में भी नए साल पर कोई दंगा फसाद न हो, इसलिए प्रशासन ने मंगलवार को धारा 144 लागू कर दी गई। जो कि 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक रात के 1 बजे से सुबह के 6 बजे तक किसी भी जगह पर यदि 5 या उससे ज्यादा लोग दिखाई देने पर पाबंदी लगाई गई। ताकि शहर में किसी भी तरह का कोई दंगा न हो।