Home » Others » अंडपास बनाने को लेकर शहर में होगा सर्वे

अंडपास बनाने को लेकर शहर में होगा सर्वे

चण्डीगढ़। शहर में दिन-ब-दिन शहर और बाहर से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इतनी ट्रैफिक को कंट्रोल करना ट्रैफिक पुलिस के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। इसलिए शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए अंडरपास की जरूरत पड़ती जा रही है। जिसके बाद शहर में अंडरपास बनाना जरूरी हो गया है।

Read More: हादसे में गिरी इमारत, प्रशासन की लापवाही पर उठे सवाल

इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन द्वारा शहर में एक सर्वे करवाया जा रहा है। जिसमें यह पता लगाया जाएगा की शहर में किस-किस सेक्टर में अंडर पास बनाने की सख्त जरूरत है।

दरअसल बढ़ते वाहनों की वजह से पेडस्ट्रेयन को निकलने का या सड़क पार करने का समय ही नहीं देते है। मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग पर तो वाहनों की कतार टूटती ही नहीं है। जिस कारण उन्हें सड़क पार करने के लिए काफी देर तक खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है या फिर भाग-भाग कर सड़क क्रोस करनी पड़ती है। जिसमें उन्हें काफी दिक्कत आती है।

जिसके चलते इस मुसीबत का हल पाने के लिए प्रसाशन द्वारा शहर में सर्वे करने की जिम्मेदारी प्रशासन द्वारा अर्बन प्लानिंग और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को सौंपी गई है। सर्वे पूरा होने के बाद जो स्थान चिह्नित होंगे, उनका प्रस्ताव तैयार होगा। हालहीं में प्रशासन द्वारा PGI में अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी गई है। जिसको लेकर काम चल रहा है।