Home » Others » चण्डीगढ़ शहर को मिला सेक्टर-13

चण्डीगढ़ शहर को मिला सेक्टर-13

चण्डीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल हमेशा से ही लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहा है। हर साल न जाने कितने टूरिस्ट शहर की सुंदरता का देखने के लिए यहां आते है। लेकिन सबके जहन में एक बात हमेशा रहती है कि शहर के सेक्टर्स में बटें होने के बावजूद सिर्फ सेक्टर-13 ना होने का क्या कारण है ?

दरअसल 1 नवंबर 1956 को चण्डीगढ़ को आर्किटेक्ट ‘ली काबूर्जिए’ द्वारा तैयार किया गया था। शहर का नक्शा, शहर की मार्केट, शहर के सेक्टर ये सभी ‘ली काबूर्जिए’ ने ही तैयार किए थे। लेकिन उनके बनाए शहर में एक चीज मिसिंग थी और वो थी सेक्टर-13, क्योंकि ‘ली काबूर्जिए’ 13 नबंर को अनलक्की मानते थे। इसीलिए उन्होंने शहर को हर एक सेक्टर दिया लेकिन सेक्टर-13 नहीं बनाया। जबकि इससे पहले के और बाद के सभी सेक्टर चंडीगढ़ में मौजूद हैं।

मनीमाजरा बना सेक्टर-13, प्रशासन ने दी मंजूरी

लेकिन अब मनीमाजरा को अब सेक्टर-13 (मनीमाजरा) का नाम दिया गया है। मनीमाजरा अब सेक्टर 13 के नाम से जाना जाएगा। मनीमाजरा के साथ प्रशासन ने नए सेक्टर बनाने के लिए जो पब्लिक नोटिस जारी किया था। उस पर 7 से अधिक शिकायतें व सुझाव आये व अधिकतर ने इसपर अपनी सहमति जताई। इसके बाद एडवाइजरी काउंसिल की अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सब कमेटी ने भी

इन नए सेक्टरों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। सब कमेटी की रिपोर्ट और सुझाव शिकायतों पर अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के बाद इसे प्रशासक ने भी मंजूरी दे दी थी। आज इस संबंध में अधिकारिक रुप से अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

Read More: Don’t dare to overspend at night. Chandigarh Traffic Police is now equipped with night vision Speed Guns

इसके अलावा 8 अन्य एरिया के नाम भी बदल दिए गए है

प्रशासन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के हिसाब से फिलहाल इन सभी आठ एरिया के नामों को भी बदल दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार पीजीआइ और इसके साथ लगते संस्थानों के एरिया को भी सेक्टर में बांट दिया गया है। इस एरिया के साथ लगते सेक्टर 12 की वजह से सेक्टर 12 वेस्ट का नाम दिया गया है। सेक्टर-14 वेस्ट के रुप में धनास और उसके आसपास एरिया को जाना जायेगा।

इसमें धनास का पूरा एरिया जिसमें मिल्क कॉलोनी और पुनर्वास कॉलोनी भी शामिल होगी। सेक्टर-39 वेस्ट में मलोया और डड्डूमाजरा शामिल किया गया है। सेक्टर-39 एरिया साथ लगने के कारण इसे 39 वेस्ट नाम दिया है। सेक्टर-56 वेस्ट के नाम से अब विकास मार्ग के साथ में पॉकेट नंबर आठ के एरिया को जाना जायेगा।

यूटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इंडिस्ट्रियल एरिया का भी नाम बदलाइंडस्ट्रियल एरिया अब बिजनेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क के रुप में जाना जायेगा। इसमें इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 का नाम बिजनेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क-1, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 का नाम बिजनेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क-2 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 का नाम बिजनेस एंड इंडिस्ट्रियल पार्क-3 किया गया है।