Home » PassengerTrain » पंचकूला सेक्टर 12A में अब पिता के बाद उनके बेटे में भी पाया गया कोरोना पॉजिटिव

पंचकूला सेक्टर 12A में अब पिता के बाद उनके बेटे में भी पाया गया कोरोना पॉजिटिव

पंचकूला सेक्टर 12 ए में अब पिता के बाद उनके बेटे को भी COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट आई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है।

यह पुष्टि पंचकूला सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की CMO डॉ. जसजीत कौर ने की।

जानकारी के अनुसार 17 दिन पहले दिल्ली रहने के बाद 24 मई को 52 वर्षीय व्यक्ति वापिस अपने सेक्टर 12A स्थित घर में लौटे थे। जिसके बाद वो परिवार के साथ ही थे।

इसी बीच उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्होंने अपना सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए दिया था। जिसमें 3 जून को वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके पूरे परिवार एवं संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए थे। जांच में अब इस व्यक्ति के बेटे को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इस युवक को भी नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। साथ ही युवक के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है।

जबकि इस व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।