कोरोना काल के बीच हरियाणा भाजपा नेत्री और टिक- टॉक स्टार सोनाली फोगाट का चप्पल कांड ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किया। इसको लेकर अब नेशनल लेवल तक की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग सोनाली फैगाट के इस कांड के पक्ष में है तो कुछ लोग सोनाली का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं।

सोनाली के इस कांड के कारण लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष को भी बीजेपी पर निशाना साधने का अच्छा मौका मिल गया है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश की महिला सब इंस्पेक्टर अलका ने सोनाली को निशाने पर लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही है। अलका ने ट्वीट किया की “यह जो भी महिला है क़ानून से ऊपर नहीं है अगर पुरुष ने गलती करी भी थी तो क़ानून है सजा देने के लिए आप जज साहब नहीं हो मुक़दमा तो तुम जैसी औरत पर होनाचाहिए जिसने सरेआम ऐसा कांड किया,अगर मौक़े पर मैं होती तो तुमको तुम्हारी औक़ात ज़रूर दिखा देती स्त्री होने का फ़ायदा लेना भूल जाती तुम”
यह जो भी महिला है क़ानून से ऊपर नहीं है अगर पुरुष ने गलती करी भी थी तो क़ानून है सजा देने के लिए आप जज साहब नहीं हो मुक़दमा तो तुम जैसी औरत पर होनाचाहिए जिसने सरेआम ऐसा कांड किया,अगर मौक़े पर मैं होती तो तुमको तुम्हारी औक़ात ज़रूर दिखा देती स्त्री होने का फ़ायदा लेना भूल जाती तुम pic.twitter.com/PrFywz5kKh
— Alka (@uppcopak) June 5, 2020
बता दें कि शुक्रवार को सोनाली फोगाट ने एक सरकारी कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मारे थे। सोनाली वीडियो में कर्मचारी को डांटती हुई भी नजर आई। जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग सोनाली को ट्रोल करने लगे। विपक्ष भी सोनाली के इस वर्ताव पर आलोचना कर रहा है।
