मोहाली। कोरोना का कहर देश के हर कोने में अपना कहर बरसा रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी इससे बच पाना नामुमकिन सा लगने लगा है। मोहाली में कोरोना के चपेट में आने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा पहले से ही किसी बिमारी से ग्रस्त था।

वह चण्डीगढ़ के सेक्टर-32 के हाॅस्पिटल में एडमिट था। हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद उसमें कोरोना पाॅजिटिव पाया गया।
इसके अलावा मोहाली में कोरोनो वायरस के 50 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां मरीजों की कुल संख्या 1,169 हो गई है। वहीं 23 मरीजों को स्वस्थ होने पर हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
Note: Picture is for representative purpose only.
