Home » Videos » पानी के बिल 5 गुना आने पर सड़क पर उतरे लोग

पानी के बिल 5 गुना आने पर सड़क पर उतरे लोग

पंचकूला में पानी के दाम पांच गुना बढ़ाने के आरोप में शहर की जनता ने प्रशासन और मोदी सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और लोग सड़कों पर उतर आए। नगर सुधार सभा पंचकूला की तरफ से सेक्टर -15 में पानी के दाम बढ़ाने पर लोगों ने हूडा प्रशासन को कोसा।

पंचकूला शहर के एनएसएसपी, सिटीज़न वेलफेयर, आरडब्ल्यूए और एनजीओ ने सयुक्त रूप से मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया ताकि परदेश सरकार तक यह बात पहुंचे। शहर के तमाम कल्याण संघों ने सरकार और प्रशासन के विरुद्ध रोष प्रकट किया। जनता ने अपना रोष प्रकट करते हुए कहां के पानी के बिल कई गुना ज्यादा आने को लेकर सारे शहर में त्राहि-त्राहि मची हुई है। इसको लेकर लोगों में काफी रोष है और सारी जनता परेशान है। बढ़े हुए बिलों को देखकर सेक्टर -15 पंचकूला की मार्केट में सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य संस्थाओं ने पुरजोर विरोध किया।

Read More | पेट्रोल-डीजल की भड़ी कीमतों पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नगर सुधार सभा पंचकूला के चेयरमैन तरसेम गर्ग, महासचिव विक्रांत शर्मा आदि ने बताया कि सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैयर, सेक्टर- 20 के एनएसएस प्रधान ओम प्रकाश गोयल, आरसी गुप्ता, प्रवक्ता रंजीता मेहता, राकेश सोंधी, सेक्टर -19 की महिला मंडल प्रधान चंद्रकांता, एनएसएस के प्रधान सेक्टर-19 कृष्ण गोयल , महासचिव अंकुर गुलाटी, सोमनाथ दीवान, वीके सिंगला सेक्टर-9 से, विपन साहनी सेक्टर 12, दीपक अरोड़ा सेक्टर-12, एमके कालरा सेक्टर- 25, राजकुमार सेक्टर -21, विजय अरोड़ा सेक्टर -28, सुनील जैन महासचिव सीडब्ल्यूई, डॉक्टर एस के छाबड़ा सेक्टर-7, एमएल सचदेवा, पूर्व प्रधान मुकेश मल्होत्रा, एमआर स्याल सेक्टर- 18, आर के लूथरा, श्याम सुंदर शर्मा, आरबी पहुंचा एमसी जैन, सुनील वशिष्ठ सेक्टर -15, सत्य, राजकुमार सेक्टर- 21, गीता दत्ता वाइस प्रेजिडेंट महिला विंग, व्यापार मंडल के प्रधान कुलदीप चितकारा, रमन जग्गी, महेश सचदेवा, राज तनेजा, गीता कागरा, गायत्री, इंदु सहित काफी तादाद में लोगों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सरकार के विरुद्ध रोष प्रकट किया।