Home » Lifestyle » ये फल तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

ये फल तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

वजन घटाने का चलन इन दिनों जोरों पर है। बहुत जतन किए जाते हैं। इन्हीं जतनों में फलों का सेवन भी है जिनमें कैलोरी कम होती है, नेचुरल शुगर होती है। ये फल तेजी से वजन कम करते हैं:-

1. सेब :

एक सेब रोज खाओ। सेब में पैक्टिन नाम का फायबर होता है जो शरीर में पूरी तरह घुल जाता है। यही फायबर शरीर के सेल्स द्वारा लिए फैट्स को सीमित करने की ताकत रखता है। खाने से पहले सेब खाएं तो शरीर में सेल्स द्वारा एब्ज़्ाॉर्ब होने वाला फैट सीमित कर सकते हैं।

2. तरबूज :


तरबूज से शरीर में न केवल फ्लूइज रिटेंशन कम होता है वरन कब्ज, त्वचा की समस्या भी कम होती है। साथ हीद इस फल में पानी की मात्रा अधिक होने से पेट तत्काल भर जाता है और शरीर में कैलोरी भी कम जाती है। तरबूज रोजाना खाने में शामिल करने से फैट कम कर सकते हैं।

3. संतरा:

विटामिन ‘सी’ से भरपूर यह फल कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। कोलेजन ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा को तरोताज़्ाा रखता है। यह पानी,विटामिन,फायबर का स्रोत माना जाता है।