Home » Chandigarh » चंडीगढ़ भी बना बुलंदशहर

चंडीगढ़ भी बना बुलंदशहर

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के दामन पर मंगलवार को बदनुमा दाग लग गया। यहां भी बुलंदशहर की तरह रूह कंपा देने वाली घिनौनी घटना हुई और एक नाबालिग लड़की, छह वहशी दरिंदों का शिकार हो गई। शर्मसार कर देने वाली इस घटना में छह नाबालिग लड़कों ने इस किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लड़की की आयु 16 साल है और आरोपी युवक 16 से 17 साल के बीच है।

सेक्टर-50 से काम से वापस लौट रही इस किशोरी का कार सवार छह नाबालिग लड़कों ने अपहरण कर दिया। वे उसे जगतपुरा के एक घर में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में वे फरार हो गए। डॉक्टरों ने लड़की से दुष्कर्म होने की पुष्टि की है। सभी लड़के फरार हैैं।

लड़की सेक्टर 52 की रहनेवाली है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सेक्टर 50 में काम पर गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो पड़ोस में रहने वाले कार सवार छह लड़कों ने उसे कार में अगवा कर लिया। वे उसे जगतपुरा स्थित एक घर में ले गए। सभी लड़कों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही लड़कों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़के उसे सेक्टर-50 में उसे छोड़ कर फरार हो गए।