Home » Panchkula » ब्रिलियंस वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित

ब्रिलियंस वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित

पंचकूला: ब्रिलियंस वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-12 पंचकूला ने वार्षिक उत्सव का आयोजन स्कूल कैंपस में किया। इस मौके पर स्टूडेंट्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन सभी प्रस्तुतियों में देश और उसकी अलग अलग परंपराओं के बारे में जानकारी थी। इस दौरान गोवा से लेकर मिजोरम और दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक की डांस परफारमेंस शामिल रहीं। प्री स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी इस दौरान अपनी स्किल दिखाई।

स्कूल की प्राचार्य निरंजना चटर्जी ने कहा कि सांस्कृतिक समारोह के दौरान देश के अलग अलग भागों की डांस फार्म को पेश किया गया। इस मौके पर तीजा तेरा रंग गीत की कोरियोग्राफी ने भारत की संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें दिखाया गया कि धर्म हो या भाषा में कोई अंतर नहीं है। डांस के अतिरिक्त यहां पर एक अंग्रेजी नाटक का मंचन भी किया गया। इसके साथ ही योग और ताइक्वांडो आदि का भी यहां पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्कूल के स्टूडेंट्स ने अपनी शानदार परफारमेंस दी।

गोवा डांस की प्रस्तुति ग्रेड थ्री के स्टूडेंट्स ने दी। इसमें भारतीय और पुर्तगाली संस्कृति का समन्यवय था। महाराष्ट्र लोकनृत्य में गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश के आने की प्रस्तुति थी। कल बलिए एक राजस्थानी लोक नृत्य था। जो कि काफी रंगारंग था। इसमें ग्रेड VI से XII के स्टूडेंट्स ने शानदार रंग जमाया। मिजोरम के बंबू या चेरव डांस ने भी दर्शकों का मन जीत लिया। इन डांस परफारमेंस में बंबू प्लेयर्स और डांसर्स के बीच शानदार तालमेल दिखाई दिया। इसको ग्रेड VII से IX के स्टूडेंट्स ने प्ले किया।

अंग्रेजी नाटक डीयर प्ले एक कमेडी भरा प्ले था। इस मौके पर आरंभ है प्रचंड देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी गई जो कि भारतीय सेना का थीम सांग है और इसके माध्यम से भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पंजाब के लोकनृत्य भंगड़ा की प्रस्तुति भी दी गई।