Home » Others » बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर घर में घुसे लुटेरे: 1 गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर घर में घुसे लुटेरे: 1 गिरफ्तार

मोहाली के एक गांव भागोमाजरा में एक रिटायर मुलाजि़म बुज़ुर्ग दम्पति के घर में लुटेरे घुस गये और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया लेकिन बुजुर्ग महिला ने बड़ी ही चालाकी से घर का दरवाज़ा खोला और बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के लोग इक_े हो गये हो लुटेरो को धड़-दबोचकर पुलिस की हिरासत में दे दिया।
क्या है पुरा मामला?
तीन लुटेरे किराये पर मकान देखने के लिए एक बुजुर्ग दम्पति के घर में घुसे। बुजुर्ग दम्पति को बातों में उलझाने के लिए खुद को राधा स्वामी डेरा को मानने वाले बताया और घर का पुरा मुआइना किया और वहां से चले गए। लेकिन जब बुज़ुर्ग महिला के पति (प्यारा सिंह) वहां से संतसंग के लिए चले गये तो उसकी पत्नी को अकेला पाकर पानी पीने के बहाने से लुटेरे फिर से घर में घुस गये, जब बुजुर्ग महिला (अमरजीत कौर) पानी लेने के लिए किचन में गई तो लुटेरों ने दरवाजा बंद कर दिया लेकिन बुजुर्ग महिला ने उन्हें देख लिया और पानी पिलाते हुए बहुत चालाकी से दरवाजे की कुंडी खोलकर बाहर आ गई। बाहर आकर महिला ने शोर मचा दिया और लोगों को इक_ा कर लिया। जिसे देख लुटेरे वहां से भागने लगे लेकिन लोगों ने उन तीनों में से एक आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को बुलाकर उसे पकड़वा दिया। पुलिस को आरोपी लुटेरे के पास से रिवॉल्वर भी बरामद हुआ। जिसे उसने फेकनें की कोशिश की थी। पुलिस ने तीनों अरोपियों पर आई.पी.सी. की धारा 452 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार हुए दो लुटेरों को ढूंढने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही हैै।