पंजाब। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला आज कल अपने गानो से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में बने रहते है। एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला विवादों से घिर गये है। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस कर्मचारियों की एके-47 से फायरिंग करते नजर आ रहे है। इस वीडियो में सिद्धू मूसेवाला बरनाला के गांव बडवर में एक किसान के खेत में पुलिस जवान से एके-47 लेकर फायरिंग करता दिख रहा है।

इस समय वहां उनके साथ कुछ पुलिस कर्मचारी भी खडे़ हुए दिखाई दे रहे है। वीडियों वायरल होते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और सिद्धू मूसेवाला और पांच पुलिस कर्मचारी समेत 9 लोगों के खिलाफ बरनाला के थाना धनौला की पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जिसके बाद उन पांचों पुलिस कर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। वहीं DSP संगरूर दलजीत सिंह विर्क को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों गनमैन दलजीत सिंह के ही हैं। सभी को उनका बेटा जंगशेर सिंह गायक के साथ लेकर गया गया था और इसकी इजाजत विर्क ने ही दी थी। विर्क का बेटा मूसेवाला का दोस्त है।
इन 9 लोगों पर लाॅकडाउन के दौरान नियम तोड़ने और पुलिस डिजास्टर एक्ट-51 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन 9 लोगों में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, उसके गायक साथी कर्म सिंह लहिल, DSP के बेटे जंगशेर सिंह, इंदर सिंह ग्रेवाल एवं संगरूर के थानेदार बलकार सिंह, हवलदार गगनदीप और सिपाही गुरजिंदर, जसवीर सिंह, हरविंदर सिंह शामिल हैं।
