Home » Corona Virus » पंचकूला सेक्टर 21 के 56 वर्षीय व्यक्ति में COVID-19 पॉजिटिव

पंचकूला सेक्टर 21 के 56 वर्षीय व्यक्ति में COVID-19 पॉजिटिव

पंचकूला में आज एक और COVID-19 का मरीज़ आया सामने। पंचकूला के सेक्टर 21 के 56 वर्षीय मोहनलाल में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि है। पंचकूला सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल की CMO डॉ जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। मोहनलाल पंचकूला सिविल हॉस्पिटल के मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर गिरीश बंसल के पिता है।

फ़िलहाल कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया है भर्ती। वहीं स्वास्थ्य विभाग व पंचकूला प्रशासन कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के बाकी के अन्य परिजन व संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया में जुट गयी है।

शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है। जिनमें से 7 कोरोना पॉजिटिव सक्रिय मरीज हैं। जबकि 18 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं व होम क्वॉरेंटाइन में है।