Home » Others » UAE से 173 पैसेंजर्स स्पाइस जेट द्वारा लौटे चण्डीगढ़

UAE से 173 पैसेंजर्स स्पाइस जेट द्वारा लौटे चण्डीगढ़

चण्डीगढ़। इस समय कोरोना के कारण न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में महामारी मची हुई है। कोरोना में काबू पाने के लिए पूरे विश्व में लॉकडाउन किया गया था।  जिस कारण भारत के लोग कई अन्य देशों में फंस गए थे। अब सरकार द्वारा अलग-अलग देशों से अपने लोगों को वापिस देश में लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट्स भेजी जा रही है।

शनिवार देर रात UAE से स्पाइस जेट की स्पेशल फ्लाइट का संचालन किया गया। इस फ्लाइट (SEJ- 9549) में विभिन्न राज्यों के 173 यात्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। बता दें कि लॉकडाउन के बाद यह सब यात्री UAE में फंस गए थे। यात्रियों ने भारत पहुंचने पर खुशी जाहिर की और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

रविवार देर रात गो एयर की स्पेशल फ्लाइट कुवैत से चंडीगढ़ पहुंची

कुवैत से भारतीयों को वापिस ला रही एक गो एयर निकासी फ्लाइट 5 जुलाई को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। फ्लाइट द्वारा 177 यात्रियों को देश में वापिस लाया गया। ये फ्लाइट लगभग 1930 घंटों में चंडीगढ़ पहुंची।

चण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जांच करने के बाद क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। रविवार देर रात गो एयर की स्पेशल फ्लाइट कुवैत से चंडीगढ़ पहुंचेगी। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा जांच की गई और बाद में उन्हें आव्रजन और सीमा शुल्क मंजूरी के बाद संबंधित राज्यों को सौंप दिया गया। बाद में सभी यात्रियों को संबंधित राज्यों द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारंटाइन के लिए भेजा गया।

विदेश मंत्रालय (MEA)  ने शुक्रवार को कहा कि 5 लाख से अधिक फंसे हुए भारतीय वंदे भारत मिशन (VBM) के तहत 137 देशों से सुरक्षित भारत लौट आए।