Home » Others » UNLOCK 2.0: पंचकूला में अब रात 9 बजे तक खुलेगी दुकाने

UNLOCK 2.0: पंचकूला में अब रात 9 बजे तक खुलेगी दुकाने

पंचकूला प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा कि भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में कोविड-19 के तहत चल रहे लॉकडाउन में छूट देते हुए अब जिला में कनटेमेंट एरिया को छोड़कर अन्य स्थानों पर विभिन्न गतिविधियों को खोलते हुए अनलॉक-2 के तहत आर्थिक विकास की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा निर्देश जारी कर कहा गया है कि दुकानों को अब रात ने 9 बजे तक खोला जा सकेगा। साथ ही सभी रेस्टोरेंट को भी 9 बजे तक खोले जाने की अनुमति दी गयी है। फ़ूड डिलीवरी के लिय रात 9:30 तक कि समय सीमा तय की गई है। प्रशासन द्वारा ये भी कहा गया है कि कोई भी डिलीवरी बॉय रात 10 बजे के बाद शहर की सड़को पर नज़र नही आने चाहिए।

लंबे समय से व्यपारियो द्वारा मांग की जारी थी कि अनलॉक 2.0 में दुकाने खोलने की समय सीमा को बढ़ाया जाए। जिसपर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए रात 9 बजे की समय तय किया है।