Home » Others » तेजी से रिकवर करने वाले टॉप- 17 राज्यों की सूची में शामिल हुआ चण्डीगढ़

तेजी से रिकवर करने वाले टॉप- 17 राज्यों की सूची में शामिल हुआ चण्डीगढ़

चण्डीगढ़। पूरे देश में लगभग हर राज्य में अभी तक कोरोना का कहर जारी है। चण्डीगढ़ में भी अभी तक पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हर रोज 80 से 150 के करीब कोरोना संक्रमित नए मामले पाए जा रहे है।

लेकिन इन सबसे राहत की बात यह है कि अब चण्डीगढ़ में संक्रमित मरिज तेजी से कोरोना को मात दे पाने में सफलता हासिल कर रहे है। जिसके चलते अब शहर में कोरोना रिकवरी रेट में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। हर रोज शहर से 150 से 250 के करीब मरीज डिस्चार्ज हो रहे है। इस समय चण्डीगढ़ का कोरोना रिकवरी रेट 85.80 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। जिसके बाद अब चण्डीगढ़ देश के उन टॉप 17 राज्यों में शामिल हो गया है, जो तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

हालांकि 2 महीने पहले तक भी चण्डीगढ़ की हालत काफी खराब थी लेकिन अब चण्डीगढ़ में काफी तेज गति से हालातों में सुधार होता पाया जा रहा है। जो कि शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है।

टॉप-17 रिकवरी रेट राज्यों में रेट दादर नगर हवेली, दमन-दीव 96.70, अंडमान- निकोबार 93.80, बिहार 93.40, आंध्र प्रदेश 92.10, तमिलनाडु 91.10, दिल्ली 90.20, हरियाणा 90.10, पश्चिम बंगाल 88.00, उत्तर प्रदेश 87.80, ओडिसा 87.70, झारखंड 87.30, मिजोरम 86.30, तेलंगाना 86.30, पंजाब 86.10, गुजरात 85.90, चंडीगढ़ 85.80, गोवा 85.30 शामिल है। चण्डीगढ़ इनमें 16वें स्थान पर है।